भीलवाड़ा से 35 सदस्यीय दल 20 जुलाई को स्नेह मिलन व रुद्राभिषेक में होगा शामिल

भीलवाड़ा से 35 सदस्यीय दल 20 जुलाई को स्नेह मिलन व रुद्राभिषेक में होगा शामिल
Spread the love


भीलवाड़ा।
महर्षि पाराशर सेवार्थ संस्थान, भीलवाड़ा के तत्वावधान में एक 35 सदस्यीय दल 20 जुलाई को अलवर जिले के खो दरीबा स्थित महर्षि पाराशर ऋषि जी की तपोस्थली पर आयोजित स्नेह मिलन एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होगा।

संस्थान के सह-सचिव राहुल पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में संस्थान के अध्यक्ष दीपक जी पाराशर (पारोली), उपाध्यक्ष श्याम पाराशर (बसी), सचिव रामबाबू पाराशर, आयोजन संयोजक महेश मिश्रा, सह संयोजक नरेंद्र पाराशर, श्रीजी पाराशर, रवि पाराशर, कन्हैया लाल, मनीष पाराशर, अरविन्द, सुरेश पाराशर (आर्यावर्त), ऋषिकेश पाराशर, सुनिल, राकेश, दिलीप पाराशर, अभिषेक, गौरव पाराशर, दिनेश पाराशर (अहमदाबाद) सहित अनेक सदस्य भाग लेंगे।

इस यात्रा में पुरुषों के साथ-साथ महिला समूह भी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। सभी सदस्य एक साथ बस द्वारा यात्रा करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी स्नेह, धार्मिक आस्था और ऋषियों की परंपरा को सुदृढ़ करना है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *