अजमेर में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 पर कार्यशाला आयोजित, 75 प्रतिभागियों ने लिया भाग

अजमेर में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 पर कार्यशाला आयोजित, 75 प्रतिभागियों ने लिया भाग
Spread the love

अजमेर, 15 जुलाई 2025।
जिला परिषद अजमेर के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत इंटिको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 75 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास से जुड़े सूचकांकों के माध्यम से पंचायतों की प्रगति को समझना और उसे बेहतर बनाना रहा। कार्यशाला में 18 लाइन विभागों के अधिकारी शामिल हुए जिनमें प्रमुख रूप से कृषि, समाज कल्याण, शिक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, चिकित्सा, पशुपालन, रसद, महिला एवं बाल विकास, जलग्रहण, मत्स्य एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सत्र के दौरान प्रतिभागियों को बिजली, जल आपूर्ति, सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता, कृषि उत्पादकता, लैंगिक समानता, जीवन की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान के माध्यम से जानकारी दी गई।

कार्यशाला में सुरेश सिंधी (लोकपाल), आनंद शर्मा (जल सलाहकार), अभिषेक शुक्ला (जिला प्रबंधक), अरुणा जोशी (जिला समन्वयक), लेखराज (क्षेत्रीय प्रमुख), श्याम मनोहर (मास्टर ट्रेनर – जयपुर) ने विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। वक्ताओं ने पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 की रूपरेखा, उसके मूल्यांकन के मापदंड और लागू करने की रणनीतियों पर गहन चर्चा की।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को ग्राम पंचायतों की समग्र विकास योजना को डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में नई दृष्टि मिली। कार्यशाला का संचालन प्रभावशाली एवं संवादात्मक रहा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *