निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा।

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा।
Spread the love

नवनियुक्त एसडीएम ने संभाला पदभार।

बीएलए की नियुक्ति पर चर्चा।

शाहपुरा, 21 जुलाई 25 – देव कृष्ण राज पाराशर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के स्थानांतरण आदेश के तहत नवागत उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा ने सोमवार को शाहपुरा उपखंड कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से उपखंड क्षेत्र की स्थिति का फीडबैक लिया और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण बीएलए की नियुक्ति पर चर्चा:- आगामी चुनाव की तैयारियों के तहत निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) मीणा ने सोमवार को अपने चैंबर में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम और बूथ स्तरीय अभिकर्ता (बीएलए) की नियुक्ति पर चर्चा की तथा भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अपात्र, दोहरे या मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाना और नए पात्र मतदाताओं को शामिल करना होगा।
निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने पर जोर: मीणा ने बैठक में उपस्थित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार), शाहपुरा, भीव राज परिहार, निर्वाचन विभाग के संजय कुमार मीणा, सुनील सुखवाल, विनय कुमार, पूरण मल खटीक, बीएलए-1, आम आदमी पार्टी , रामेश्वर लाल सौलंकी, प्रतिनिधि, इंडियन नेशनल कांग्रेस, अविनाश शर्मा, प्रतिनिधि, इंडियन नेशनल कांग्रेस, परमेश्वर पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष, बनेड़ा महावीर जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष, रायला एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने में बीएलए-2 की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। साथ ही, दलों से समयबद्ध तरीके से स्थानीय जानकारी रखने वाले, गंभीर और सक्रिय बीएलए-2 नियुक्त करने का आग्रह किया। वोटर हेल्पलाइन ऐप और एनवीएसपी पोर्टल का उपयोग बैठक में वोटर हेल्पलाइन ऐप और एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित आवेदनों की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

अंत में मीणा ने सभी दलों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार, जागरूकता अभियान चलाकर और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन में सहयोग करने की अपील की।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *