वित्तीय समावेशन योजनाओं के संबंधित अभियान के शिविर होंगे आयोजित

Spread the love

वित्तीय समावेशन योजनाओं के संबंधित अभियान के शिविर होंगे आयोजित
बुधवार को अजमेर ग्रामीण की तिलोरा, अरांई की दादिया, पीसांगन की ब्रिक्चियावास, सरवाड़ की सूंपा में शिविर
अजमेर, 12 अगस्त। जिले में वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाओं से संबंधित अभियान आगामी 30 सितम्बर तक संचालित होंगे। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर जन-धन खातों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभांवित किया जाएगा।
अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पुराने खातों की केवाईसी करने के साथ ही नए जन-धन खाते हाल ही में व्यस्क हुए व्यक्तियों के खोले जाएंगे। बुधवार, 13 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की तिलोरा, अरांई की दादिया, पीसांगन की ब्रिक्चियावास, सरवाड़ की सूंपा में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार गुरूवार, 14 अगस्त को किशनगढ़ की निम्बार्क तीर्थ, पीसांगन की गोला, श्रीनगर की कानाखेड़ी, भिनाय की देवपुरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 18 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की भूभानी, अरांई की कालंदा, किशनगढ़ की सिलोरा, केकड़ी की कनोज, 19 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की हटूंडी, श्रीनगर की सम्प्रोदा, सरवाड़ की हरपुरा एवं ताजपुरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *