राज्य सरकार के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अजमेर जिले में राष्ट्रध्वज के सम्मान और जागरूकता की मिसाल पेश की गई। एक ही दिन में लगभग 50 हजार लोगों ने तिरंगे की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।जिला कलक्टर लोकबंधु ने कलेक्ट्रेट परिसर

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अजमेर जिले में राष्ट्रध्वज के सम्मान और जागरूकता की मिसाल पेश की गई। एक ही दिन में लगभग 50 हजार लोगों ने तिरंगे की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।जिला कलक्टर लोकबंधु ने कलेक्ट्रेट परिसर
Spread the love

हर घर तिरंगा अभियान
एक ही दिन में 50 हजार लोगों ने ली शपथ
अजमेर, 12 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अजमेर जिले में राष्ट्रध्वज के सम्मान और जागरूकता की मिसाल पेश की गई। एक ही दिन में लगभग 50 हजार लोगों ने तिरंगे की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।
जिला कलक्टर लोकबंधु ने कलेक्ट्रेट परिसर में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए विशाल कैनवास पर हस्ताक्षर कर अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि 13 से 15 अगस्त के बीच सभी अपने-अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर झंडा संहिता के अनुसार तिरंगा फहराएं तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर सहभागिता निभाए ।
जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शपथ ली। साथ ही तिरंगा रैली, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार रंगों के माध्यम से उकेरे। अजमेर नगर निगम में आयुक्त देशल दान ने तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई।
मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों ने सामूहिक रूप से तिरंगे के सम्मान की शपथ लेकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में अभियंताओं, कर्मचारियों और जलदाय कर्मियों ने कार्यालयों पर शपथ ली। सार्वजनिक निर्माण विभाग में अधीक्षण अभियंता से लेकर फील्ड इंजीनियर और मजदूरों तक सभी ने तिरंगे के सम्मान का संकल्प दोहराया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ आश्रित गृहों के निवासियों ने भी शपथ में भागीदारी निभाई।
आयुर्वेद विभाग में चिकित्सकों और आयुर्वेदिक अस्पतालों के स्टाफ ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की शपथ ली। श्रम विभाग ने औद्योगिक इकाइयों और फैक्ट्रियों में श्रमिकों को जोड़कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाया। शिक्षा विभाग के ब्लॉक और जिला कार्यालयों के सभी कार्मिकों ने तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी केंद्रों में चिकित्सकों, नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ ने शपथ ग्रहण की।
इसी प्रकार सांख्यिकी विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में एकत्र होकर तिरंगे के सम्मान में संकल्प लिया। महिला अधिकारिता विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपने केंद्रों पर शपथ ली। खनन क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों और वन सुरक्षा समितियों के सदस्यों ने भी राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए उसकी गरिमा बनाए रखने की प्रतिज्ञा की। अभियान के इस सामूहिक स्वरूप में सरकारी विभाग के साथ निजी संस्थान, स्वयंसेवी संगठन और स्थानीय नागरिक समूह भी जुड़े। जिले में हर तरफ तिरंगे का जोश और राष्ट्रभक्ति की भावना दिखाई दी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *