वन्य जीवों के शिकार व आगजनी की घटनाओं की दे सकेंगे सूचना

Spread the love

वन्य जीवों के शिकार व आगजनी की घटनाओं की दे सकेंगे सूचना

वन विभाग ने स्थापित किया कन्ट्रोल रूम, वनरक्षक तैनात

कासं/अजमेर

वन विभाग ने वन और वन्य जीव संरक्षण को लेकर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। जिसके नम्बर 0145-2429796 पर वन्य जीवों के शिकार से संबंधित, जंगलों में आगजनी तथा मानव और वन्यजीवों के मध्य संघर्ष की घटना की जानकारी दी जा सकेगी। उप वन संरक्षक वीरेंद्र सिंह जोरा ने बताया कि कन्ट्रोल रूम के नम्बर पर इन सूचनाओं के आते ही इसका त्वरित गति से निदान व कार्रवाई की जाएगी। कन्ट्रोल रूम पर सोमवार से गुरुवार तक वनरक्षक प्रधान जाट एवं शुक्रवार से रविवार तक वनरक्षक भैंरू सिंह चारण तैनात रहेंगे। इनके मोबाइल नम्बर क्रमशः 9784659392 व 9660682219 पर भी इन सूचनाओं के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *