सरदार पटेल उद्यान में ₹8.40 लाख के बच्चों के झूलों का विधिवत उद्घाटन
नसीराबाद (अनिल लोहरे )| छावनी परिषद द्वारा सरदार पटेल उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए स्थापित किए गए ₹8.40 लाख की लागत के आकर्षक झूलों का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अधिशासी अधिकारी नीतीश कुमार गुप्ता ने किया। सुशील जैन गदिया
इस अवसर पर सदस्य सुशील जैन गदिया सहित, मंडल अध्यक्ष संजय यादव विश्वेंद्र सिंह, आशीष, रवि कुमार, शिवराम जाट धर्मेंद्र हेमंत सहित छावनी परिषद का स्टाफ एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शुभारंभ होते ही उद्यान में उत्साह का माहौल बन गया और सैकड़ों की संख्या में बच्चे झूलों पर झूलते व खेलते नजर आए।
छावनी परिषद द्वारा उद्यान के समग्र विकास के तहत अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। उद्यान के मध्य स्थित फव्वारे को नया स्वरूप दिया जा रहा है। साथ ही फुटपाथ का निर्माण जारी है फुटपाथ पर आकर्षक लाइटें, हरी-भरी घास लगाने तथा अन्य सौंदर्यीकरण किएगए।
परिषद अधिकारियों ने बताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद सरदार पटेल उद्यान आमजन के लिए एक आधुनिक, सुरक्षित और आकर्षक उद्यान के रूप में विकसित हो जाएगा।