शाहपुरा के खंगारोत ने तैयार की भगवान राम की वंशावली

शाहपुरा के खंगारोत ने तैयार की भगवान राम की वंशावली
Spread the love

शाहपुरा के खंगारोत ने तैयार की भगवान राम की वंशावल

*कश्मीर राज परिवार भगवान श्री राम के वंशज होंने का दावा

*300 गांवों में घूमकर तैयार की वंशावली

*शाहपुरा जिले में भी निवास करते राम के वंशज

*शाहपुरा में लगाई प्रदर्शनी

शाहपुरा-राजेन्द्र पाराशर। शाहपुरा तहसील के आमली कालूसिंह निवासी सत्येंद्र सिंह खंगारोत ने 13 वर्षो के कड़े प्रयास, कड़ी मेहनत व भागदौड़ कर भगवान राम सहित कश्मीर राज परिवार की भी वंशावली तैयार करने का दावा किया। इसमें उन्होंने यह भी दावा किया कि कश्मीर राज परिवार भगवान श्री राम के वंशज है।
सत्येंद्र सिंह खंगारोत ने बताया कि मैंने 13 वर्ष तक इस पर अध्ययन कर कच्छावाहो खंगारोत की वंशावली लिखी है। यह वंशावली राजस्थान ग्रंथागर जोधपुर से प्रकाशित है। इसे लिखने के लिए राजस्थान और राजस्थान के बाहर 300 गांव में घूमा। इसके अलावा इन्होंने जानकारी दी है कि इनकी वंशावली 124 पीडिया आनंद रामायण में राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान जोधपुर के 5211 ग्रोथाअंक और राजस्थान शोध संस्थान संग्रहित आलोचय ख्यात ग्रोथाअंक 13498 और जयपुर सिटी पैलेस के पोथी खाने में सुरक्षित है।
आपको बतादें की खंगारोत शाहपुरा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के गनमैन है। सरकारी सेवा में रहते खंगारोत ने कश्मीर राज परिवार की भी वंशावली लिखी है। इसमें उन्होंने यह बताया कि कश्मीर राज परिवार भगवान श्री राम के वंशज हैं।

खंगारोत ने कश्मीर राज परिवार के महाराजा डॉक्टर करण सिंह को उनके द्वारा तैयार की गई वंशावली को भेंट किया। डॉ करण सिंह ने खंगारोत के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए खंगारोत का आभार जताया तथा प्रश्नस्ति पत्र देकर खंगारोत का स्वागत सम्मान किया। सत्येंद्र सिंह खंगारोत इस संबंध में कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं।

*शाहपुरा जिले में भी राम के वंशज:- कश्मीर राज परिवार की वंशावली लिखने वाले खंगारोत ने यह भी दावा किया कि भगवान राजा राम के वंशज शाहपुरा जिले के तीन गांव आमली कालू सिंह, गणपति खेड़ा व मेवदा इन गांवों में निवास करते है।

*शाहपुरा में लगाई भगवान वंशावली की प्रदर्शनी:-  अयोध्या में कल 22जनवरी को रामलला मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे देश व विदेशों में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के एक दिवस पूर्व खंगारोत परिवार के सत्येंद्र सिंह द्वारा बनाई गई भगवान राम की वंशावली की प्रदर्शनी शाहपुरा के गांधीपुरी आदर्श विद्यामंदिर में लगाई गई। प्रदर्शित की गई वंशावली में आदिनारायण (भगवान विष्णु), भगवान ब्रह्ममा से लेकर राजा दशरथ, भगवान श्रीराम, कश्मीर राजा करण सिंह के वंश को दर्शाया गया। इस वंशावली में राजाराम वंश को 65वें स्थान पर दर्शाया गया। आदिनारायण ब्रह्मा जी के बाद 65वें नंबर पर भगवान राम जी और वर्तमान महाराजा करण सिंह 298 वीं पीढ़ी में और वर्तमान पीढ़ी 300 वीं पीढ़ी आज मौजूद है। यह परिवार मुगलों के समय से ही नरेना से जम्मू कश्मीर पर अपना शासन कर रहा है वहां पहुंचने वाले का नाम रामचंद्र नाम के राजा थे जो आमेर के राजा पृथ्वीराज के पोते थे। राजेन्द्र पाराशर, आवाज राजस्थान की


Spread the love

shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *