खुदाई में निकली प्रतिमा

जैन समाज में खुशी की लहर।
दर्शन के लिए लगा तांता।
एक हजार साल पुरानी बताई गई प्रतिमा:
प्रतिमा सीधी नहीं करते तो नींव में हो जाती पुनः दफन:
आसपास क्षेत्र की खुदाई की:

शाहपुरा, 7 फरवरी। शाहपुरा तहसील क्षेत्र के डाबला चांदा ग्राम पंचायत के शिवपुरी गांव में एक मकान की नींव खुदाई के दौरान पौराणिक काल की जैन धर्म के भगवान पार्श्वनाथ की एक प्रतिमा निकली।
सरपंच अंजू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के भैरू लाल बैरवा के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। नींव की खुदाई के दौरान प्रतिमा निकलने पर उपखंड अधिकारी भरत जयराज मीणा को सूचना दी। मीणा सहित तहसीलदार उत्तम जांगिड़, पटवारी, गिरदावर, थाना अधिकारी सुरेश चंद्र मौके पर पहुंच पंचनामा तैयार किया। प्रशासन में गांव के पवन कुमार, अशोक कुमार जैन को प्रतिमा सुपुर्द करते हुए दिगम्बर जैन मंदिर में मूर्ति को सुरक्षित रखवाई गई।
एक हजार साल पुरानी बताई गई प्रतिमा: अशोक जैन ने बताया कि मंदिर में रखाई गई भगवान की प्रतिमा के दर्शन करने शाहपुरा, जहाजपुर, कोटडी सहित कई तहसील क्षेत्र से जैन समाज के श्रद्धालुओं दर्शन को उमड़ पड़े।

शुक्रवार को जैन तीर्थ स्वतिधाम में समान का विशेष आयोजन होने से सैकड़ों की तादात में दिगम्बर जैन समाज के लोगों को जैसे ही पता चला सैकड़ों लोगों की भीड़ शिवपुरी गांव में उमड़ पड़ी। 3 फिट ऊंची 2.5 फिट चौड़ी भगवान की प्रतिमा के ऊपर पांच नाग फन फैलाए होने को लेकर जैन समाज के बुजुर्गों के अनुसार यह प्रतिमा भगवान पार्श्वनाथ है और एक ही पत्थर पर उकेरी गई है।
प्रतिमा कुछ खंडित होने को लेकर लोगों ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि पौराणिक काल में मुगल शासकों के हमले से बचने के लिए कभी जमीन में डाली होगी।
प्रतिमा सीधी नहीं करते तो नींव में हो जाती पुनः दफन: ग्रामीणों ने बताया कि यह प्रतिमा 2 दिन पूर्व ही नींव में दिखाई दी उल्टी पड़ी होने से पत्थर समझ छोड़ दिया। नींव भरते समय गहराई कम होने से कारीगरों ने इस पत्थर को बाहर निकालने पर जोर दिया और चट्टान के रूप में बाहर निकलने पर प्रतिमा निकली।
क्षेत्र की खुदाई की: प्रतिमा को जमीन से निकाली देख जैन समाज के लोगों ने और भी प्रतिमाएं जमीन में दबी होने की आशंका जताते हुए जेसीबी की मदद से आसपास क्षेत्र की खुदाई की गहराई तक खुदाई की लेकिन कुछ नहीं निकला।