सांवरा सेठ की शोभायात्रा निकाली।

सांवरा सेठ की शोभायात्रा निकाली।
Spread the love

ग्रामीणों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

शाहपुरा 8 मार्च। श्री सांवरा सेठ मित्र मंडल की ओर से शनिवार को सांवरा सेठ की शोभायात्रा राजश्री थ-बात से नगर के मुख्य मार्ग से निकाल गई।
सुबह चारभुजा मंदिर पुजारी गोपाल पाराशर ने सांवरा सेठ की प्रतिमा का अभिषेक कर मनमोहक पोशाक धारण करवाते हुए आकर्षक श्रृंगार कर प्रतिमा को सजाया गया। दिन में 11:00 बजे प्रतिमा को फूलों से सजाए गए रथ में बिराजित कर सदर बाजार, नया बाजार अन्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली। ठाकुरजी के आगे दो सजे धजे अश्व, ऊंट चल रहे थे। लोग हाथों में केसरिया पताके लहराते, आतिशबाजी करते, गुलाब जल का छिड़काव करते हुए चल रहे थे । बाजे गाजो की मधुर भक्तिगीतों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। मध्य प्रदेश से आए ढोल थाप व गगन भेदी नगाड़ों की गूंज से शोभायात्रा मार्ग गूंज उठा। एक ही वेशभूषा में चलते हुए श्रद्धालु शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। महिला श्रद्धालु भी एक ही रंग के परिवेश में भक्ति गीतों पर नृत्य करती भक्ति गीत गाती चल रही थी।
शोभायात्रा पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की जगह जगह आरती उतारी। गर्मी के चलते लोगों ने जगह-जगह लोगों को शीतल पेय पिलाए। अंत में शोभायात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पहुंची। सांवरा सेठ के साथ लड्डू गोपाल को फूलों से सजाए गए अस्थाई मंदिर मेंबिराजमान किया गया।
संध्याकालीन आरती पश्चात आयोजन समिति श्री सांवरा सेठ मित्र मंडल की ओर से ठाकुर जी के छप्पन भोग लगाया गया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *