जिला बचाओ आंदोलन, सरकार ने नहीं की सकारात्मक पहल, लोगों में आक्रोश।


वार्ड नंबर 11 के लोगों ने दिया धरना।
संघर्ष समिति मनाएंगे होलिका दहन।
शाहपुरा 8 मार्च। जिला बहाली की मांग को लेकर शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में दिए जा रहे धरने में शनिवार को नगर के वार्ड नंबर 11 के लोगों ने उपखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया। वार्ड वासियों ने प्रशासन को शाहपुरा को पुनः जिला बनाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलन के 66 वें दिन धरना स्थल अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा ने बताया कि 28 फरवरी को जेल भरो आंदोलन में शाहपुरा के इतिहास में पहली बार आमजनों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से गिरफ्तारियां दी। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हुई। राजस्थान सरकार को शाहपुरा जिले की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन की संपूर्ण जानकारी होने के बाद भी सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया और लोकतंत्र में जनता की इस प्रकार अनदेखी का आमजन में भारी रोष है। इस मौके पर संयोजक राम प्रसाद जाट, रामेश्वर सोलंकी, दुर्गा प्रसाद काबरा, रमेश सर्वा, रामस्वरूप खटीक, राजेश सिंह राणावत, राजेश टेपन, राजेंद्र सुथार, विनोद सोलंकी, जय कुमार, परमेश्वर धोबी, रामस्वरूप कोली, सुशील गौड़ सहित सभी वार्डवासी धरने पर बैठे। थे। समिति सदस्य रामस्वरूप चावला ने बताया कि रविवार को वार्ड 10 के वार्डवासी धरने पर बैठेंगे।
संघर्ष समिति मनाएंगे होलिका दहन: समिति के प्रियवेश सिंह यादव ने बताया कि 13 मार्च को नगर के त्रिमूर्ति चौराहे पर सायं 7:30 बजे संघर्ष समिति के तत्वाधान में होली महोत्सव बनाते हुए सामूहिक होलिका दहन करेंगे।